मध्य प्रदेश

बेगमगंज नगर को स्वच्छता में देश में नम्बर वन पर लाने के लिए निकाली जागरूकता रैली

हमारा नगर स्वच्छता में देश में नं. वन आने पर हमारी एक पहचान बनेगी - एसडीएम
रिपोर्टर : आकाश गोहिल
बेगमगंज।
रायसेन जिले के बेगमगंज नगर को साफ और स्वच्छ रखने के लिए नगर के सभी अधिकारी, कर्मचारी और नगर के सभी लोगों के सहयोग से फीड बैक में देश में स्वच्छता में नम्बर वन पर चल रहा हैं, इसी को लेकर आज नगर पालिका प्रशासक एसडीएम अभिषेक चौरसिया, सीएमओ धीरज शर्मा, थाना प्रभारी राजपाल सिंह जादौन सहित नगर के लोगों ने एक जागरूकता रैली निकली, जिसमें नगर के लोगों ने हाथ में तख्ती लेकर एक ही नारा लगा रहे थे हम सब यह ठाना हैं बेगमगंज को नम्बर वन पर लाना हैं के साथ सभी को एक ही संदेश दिया कि अपने आसपास कचरा इकट्ठा न होने दे और न ही गंदगी होने दे हमारे साथ-साथ आप सभी स्वच्छता में हमारा सहयोग करे,
स्वच्छता जागरूकता रैली बालक हायर सेकण्डरी स्कूल से प्रारंभ की गई और नगर के मुख्य मार्गों से होकर वापस बस स्टेन्ड पहुंची जहां पर रैली का समापन किया गया, रैली में शामिल ब्रांड एंबेसडर, नगर के प्रबुद्ध जन सहित बच्चे शामिल थे।

Related Articles

Back to top button