ब्लॉक कांग्रेस की हुई बैठक, 16 दिसम्बर को करेंगे विधानसभा घेराव
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । ब्लॉक कांग्रेस बेगमगंज नगर एवं ग्रामीण सहित सुल्तानगंज की बैठक का आयोजन क्षेत्रीय विधायक के निवास पर आयोजित किया गया।
बैठक में पूर्व विधायक एवं जिला कांग्रेस प्रभारी शेलेन्द्र पटेल, क्षेत्रीय विधायक देवेन्द्र पटेल, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह तोमर शामिल हुए। जिनका ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हार माला पहनाकर स्वागत किया।
जहां पर जिला प्रभारी शेलेन्द्र पटेल ने कहा कि 16 को भोपाल में विधानसभा का घेराव करेंगे। जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में भाजपा सरकार की नाकामी और जो जनता से किए गए वायदे पूरे नहीं होने को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा। भाजपा सरकार का 1 वर्ष हो गया है जो जनता से वायदे किए थे आज तक पूरे नहीं हुए।भाजपा सरकार द्वारा गेंहू का मूल्य 2700 रूपए, धान 3100 रूपए, सोयाबीन 4800 रूपए, महिलाओं को तीन हजार महीना देने के वायदे किए थे लेकिन आज तक पूरे नहीं किए। प्रदेश में भाजपा सरकार में अपराध बढ़ रहे हैं, महिला अत्याचार, दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ रही है किसान परेशान हैं, युवा बेरोजगार हैं उक्त सभी मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा और जवाब मांगा जाएगा जिसके लिए 16 दिसम्बर को विधानसभा घेराव करेंगे जिसमें अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।
वहीं विधायक देवेन्द्र पटेल ने संबोधित करते हुए कहा कि भ्रष्टाचारी भाजपा सरकार में आज किसान, युवा, महिलाएं सभी परेशान हैं बीस साल से भाजपा सरकार है। लेकिन जनता की समस्या कम नहीं हो रही है। हमें ऐंसी भ्रष्टाचारी सरकार से लड़ना है ताकि हम जनता की मांगों को पूरा करा सकें। बैठक को प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह तोमर ने संबोधित करते हुए कहा कि 20 वर्षों से किसानों के साथ अन्याय हो रहा है, किसानों की जमीनें उद्योगपतियों द्वारा छीनी जा रही, खाद की लाइनों में खड़े हो रहे हैं। बिजली की समस्या उत्पन्न हो रही है। कांग्रेस सरकार में पंचायती राज चलाया गया था जिसमें लोगों को पंचायत स्तर पर योजनाओं का लाभ और रोजगार आदि मिलते थे। लेकिन भाजपा सरकार ने उसे बंद कर दिया और भ्रष्टाचार व लूट की राजनीति कर रही है। अब हमें भाजपा सरकार से लड़ना है हम क्षेत्र के लिए विधायक देवेन्द्र पटेल के नेतृत्व में मिलकर सुल्तानगंज, हैदरगढ़, महुआखेड़ा सड़क के लिए लड़े और सरकार को सड़क निर्माण करना पड़ा। इसलिए जनता की मांगों और समस्याओं के लिए भाजपा सरकार से लड़ना होगा। बैंठक को प्रदेश कांग्रेस डेलीगेट सदस्य अखतर लाला, एड. राजेश यादव, संदीप विश्वकर्मा, जाहर सिंह लोधी, सौरभ शर्मा आदि ने संबोधित किया।
इस दौरान बैठक में सुल्तानगंज ब्लॉक अध्यक्ष नत्थू सिंह राजपूत, संदीप विश्वकर्मा, जाहर सिंह लोधी, कंछेदी लाल शर्मा, संतोष कण्डया, बाबूलाल पंथी, राजेश इंदौरी, प्रताप सिंह जाट, प्रकाश पटेल, पार्षद शाकिर मंसूरी, जफर शाह, माधो सिंह सोलंकी, राघवेन्द्र ठाकुर, अवधेश पटेल, चन्द्रेश जैन, साहब सिंह ठाकुर, हेमंत शर्मा, विष्णु साहू, संजीव शर्मा, सतेन्द्र ठाकुर, राजा जैन, संजय राय, प्रदीप लाला, सुनील ठाकुर, राजकुमार शुक्ला, प्रदीप कारोलिया, आदित्य पटेल, प्रदीप लाला, सोमिल यादव, अमित शर्मा, दिनेश ठाकुर कुण्डा, राजकुमार मरावी, सहित युवा कांग्रेस, अल्पसंख्यक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।