मध्य प्रदेश

नगर पालिका अध्यक्ष ने सौंदर्यीकरण कार्यों का किया निरीक्षण

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । नगर में चल रहे विभिन्न सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण नगर पालिका अध्यक्ष संदीप लोधी ने किया। उन्होंने पलकमती पुलिया के पास स्थित मां कर्मा देवी स्थल पर हो रहे सौंदर्यीकरण कार्य का जायजा लिया। यह कार्य लगभग 20 लाख रुपए की लागत से कराया जा रहा है। संदीप लोधी ने कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और मानकों का पालन करने की हिदायत दी। उन्होंने ठेकेदार शमीम अली द्वारा किए जा रहे कार्य की सराहना की। इसके पश्चात उन्होंने मां कर्मा देवी की प्रतिमा के समक्ष माथा टेका।
इसके बाद, संदीप लोधी ने त्रिवेणी मंदिर के पास नगर पालिका द्वारा 38 लाख रुपए की लागत से बनाए जा रहे पार्क का भी निरीक्षण किया। उन्होंने ठेकेदार से फोन पर चर्चा करते हुए समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह पार्क नगरवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा साबित होगा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्य की गुणवत्ता और समय पर पूरा करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि ये सभी कार्य नगर की सुंदरता और विकास को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे हैं, जिससे नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

Related Articles

Back to top button