खेल

प्विकासखंड स्तरीय दिव्यांग खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न

रिपोर्टर : रीना विनोद मालवीय
गैरतगंज । मंगलवार को एकीकृत माध्यमिक शाला गैरतपुर में दिव्यांग विकासखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें
गैरतगंज दिव्यांग छात्र छात्राओं में बड़ी संख्या में भाग लिया जिसने भिन्न प्रकार की प्रतियोगिता कराई गय जिसने 50 मीटर दौड़ में माध्यमिक शाला गैरतपुर के छात्र मयंक ने पहला स्थान प्राप्त किया और छात्राओं में प्राथमिक शाला गैरतपुर की सोनिका ने पहला स्थान प्राप्त किया पूरे आयोजन में सब से अधिक चर्चा का विषय रहा हाईस्कूल आलमपुर की कक्षा 9 की छात्रा रश्मी रही जिसने अपने पैरो से पेंटिंग बनाकर चकित किया।
इस आयोजन में नगर परिषद के जिनेश सिघई, मंडल अध्यक्ष संजय जैन, वार्ड पार्षद बीडी रजक, तहसीलदार नरेश राजपूत, बीएआरसी आलोक राजपूत, बीएसी लीलाधर खंगार, प्रतिमा समाल, मीनाक्षी शर्मा, पीटीआई मनोज मालवीय, राजेश सक्सेना, विक्रम ठाकुर, पर्थम सस्था, जितेंद्र गौर उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button