मध्य प्रदेश

प्राइवेट स्कूलों में नहीं बदली जाएं बुक्स और यूनिफॉर्म: अभिभावक संघ ने कोरोना काल में निजी स्कूलों की मनमानी पर रोक लगाने की मांग की

रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। शहर सहित रायसेन जिले के प्राइवेट स्कूलों के द्वारा हर सत्र में पुस्तक और यूनिफॉर्म बदलने के नियम के खिलाफ शुक्रवार को अभिभावक संघ ने ज्ञापन सौंपा। इसमें कोरोना काल नियम पर रोक लगाने की मांग की। ज्ञापन में अभिभावक संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि आगामी शैक्षणिक सत्र 2022-23 कुछ महीने बाद प्रारंभ होने वाला है। ऐसे में कुछ ऐसे प्राइवेट शिक्षण संस्थान हैं, जो लगातार हर साल यूनिफॉर्म बदलते हैं। इसके कारण पेरेंट्स को परेशानी होती है। कुछ स्कूल संचालक हर साल स्कूलों में बुक्स भी बदल देते हैं। इससे पेरेंट्स पर आर्थिक बोझ बढ़ता है।
अभिभावक संघ ने बताया कि पुस्तक ना बदलने के कारण कई ऐसे गरीब छात्र हैं, जो पुस्तक आदान-प्रदान कर लेते हैं। अभिभावक संघ ने मनमानी फीस वसूलने वाले निजी स्कूलों की मान्यता को रोकने सहित अन्य मांग की। इस दौरान संघ के राजेश ठाकुर, शुभम उपाध्याय, मनीष धाकड़, रोहित मालवीय सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button