क्राइम

युवक की गला रेत कर निर्मम हत्या, पुलिस और डॉग स्क्वायड टीम पहुंची


ब्यूरो चीफ : संजय द्विवेदी
रायसेन। गैरतगंज थाना क्षेत्र के भंवरगढ़ तिराहे पर पेड़ के पास धारदार हथियार से शुक्रवार की बीती रात गला रेत कर हत्या की सनसनी वारदात हुई है।
सूचना मिलने पर पुलिस और डॉग स्क्वायड टीम मौके पर पहुंची। मृतक की पुरुषोत्तम राय पिता रामचरण राय आयु लगभग 50 वर्ष निवासी ग्राम महुना तहसील गैरतगंज के रूप में हुई। मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु सिविल हॉस्पिटल गैरतगंज भेजा गया है।
गैरतगंज थाना क्षेत्र का मामला, घटना रात्रि 8 बजे की बताई जा रही है, पुलिस घटना की बारीकी जाँच कर रही है, और अज्ञात आरोपियों की खोज में लगी है।

Related Articles

Back to top button