क्राइम
स्मार्ट मीटर से छेड़छाड़ करने पर उपभोक्ताओं पर विद्युत चोरी का प्रकरण
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । बांदकपुर विद्युत मंडल अंतर्गत बांदकपुर में कनिष्ठ अभियंता के नेतृत्व में विद्युत विभाग के करमचारियों द्वारा स्मार्ट मीटर की सघन चेकिंग के दौरान 5 उपभोक्ताओं द्वारा स्मार्ट मीटर से छेड़छाड़ करने पर कार्यवाही की गई। बांदकपुर विद्युत मंडल में पदस्थ कनिष्ठ अभियंता एस.डी. अहिरवार ने बताया कि चेकिंग अभियान में पाया गया कि कुछ उपभोक्ता मीटर से बायपास डोरी डालकर व अन्य तरीके से स्मार्ट मीटर से छेड़छाड़ की गई थी इन उपभोक्ताओं पर विद्युत चोरी का प्रकरण बनाया गया है इस कार्यवाही में कनिष्ठ अभियंता एस डी अहिरवार, लाइन कर्मचारी रीतेश सोनी, बिर सन सिंह, प्रतिबिंब वर्मा सहित स्टाफ की मौजूदगी रही।



