पर्यावरणमध्य प्रदेश

कलेक्टर अवधेश शर्मा के द्वारा पक्षियों के लिए सकोरे बांधे गए

रिपोर्टर : मनीष यादव

टीकमगढ़ । कलेक्टर अवधेश शर्मा के द्वारा पेड़ों पर पक्षियों के लिए सकोरे बांधे गए और पानी डाला गया जिससे गर्मी में पक्षियों को राहत मिल सके और उनकी इस भीषण गर्मी में मौत ना हो। कलेक्टर अवधेश शर्मा के मुख्य आतिथ्य में पशुपालन विभाग तथा शिक्षा नवाचार ग्रुप के तत्वाधान में ग्रीष्मकाल में भीषण गर्मी को देखते हुये पक्षियों को पानी पीने के लिए आज कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में पेड़ो पर सकोरा लगाये गये, ताकि पक्षियों को इस भीषण गर्मी के मौसम में पीने का पानी मिल सके।
इस अवसर डिप्टी कलेक्टर एसके तोमर, तहसीलदार पलेरा डॉ. अवंतिका तिवारी, एसएलआर एमएल जैन, शिक्षक संजय जैन, शिक्षक अजीत जैन, शिक्षक शिवप्रताप सिंह बुन्देला, उप संचालक पशु पालन विभाग डाॅ आरके जैन, पशु चिकित्सक डाॅ वीपी अहिरवार सहित संबंधित अधिकारीगण तथा शिक्षक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button