मध्य प्रदेश

रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया

रिपोर्टर : आकाश गोहिल
बेगमगंज । मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर की कार्य योजना वर्ष 2022 -23 के पालन में मंगलवार को तहसील विधिक सेवा समिति बेगमगंज द्वारा सिविल अस्पताल बेगमगंज मैं के. एस. शाक्य अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति बेगमगंज / द्वितीय अपर जिला न्यायाधीश की अधयक्षता तथा एम. ए. देहलवी व्यवहार न्यायाधीश बेगमगंज की उपस्थिति में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया ।
उक्त शिविर में न्यायिक कर्मचारी एवं अधिवक्ता गण तथा समाजसेवी द्वारा रक्तदान किया गया।
उक्त कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारी के. एस. शाक्य, एम. ए. देहलवी, डॉ प्रतीक शर्मा, अधिवक्ता गण अरविंद श्रीवास्तव, हेमराज राठौर, अभिनव मुंशी, राघवेंद्र यादव, बद्री विशाल गुप्ता, न्यायिक कर्मचारी यशवंत मौर्य, अनूप सिंह राजपूत, पूनम साहू, भरत सिंह दांगी, योगिता डहेरिया, राकेश सेन एवं मेडिकल टीम व हॉस्पिटल स्टाफ उपस्थित रहा।

Related Articles

Back to top button