मौसम में बदलाव : अधिकतम पारा 42 डिग्री दर्ज, मौसम रहेगा शुष्क, आग उगलने लगी सूरज की तल्ख धूप

रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। जिले में तेज गर्मी पड़ने से आमजन हलाकान होने लगे हैं। आने वाले 5 दिन मौसम आमतौर पर शुष्क रहने तथा गर्म हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ एसएस तोमर के मुताबिक अधिकतम तापमान 43 से 44 डिसे के मध्य रहने तथा रात का तापमान 22 से 23 डिसे के बीच रहेगा। हवा की औसत गति 8 से 18 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। किसान आने वाले 5 दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना को ध्यान में रखते हुए गेहूं की कटाई कर उन्हें सुरक्षित स्थानों में रखें। साथ ही साथ गहाई का काम भी करें। इधर गर्मी का पारा लगातार बढ़ने से शहर में कोल्ड ड्रिंक्स, गन्ने का रस, नींबू पानी और मिक्चर कुल्फी आइसक्रीम पेप्सी की बिक्री भी बढ़ने लगी है।
बढ़ेगा तापमान का पारा….
अधिकतम तापमान 43 से 44 डिसे के मध्य रहने की संभावना की संभावना को देखते हुए किसान खाली खेत में गर्मी की गहरी जुताई (20-25 से.मी.) गर्मी की मिट्टी पलटने वाले हल से करें। जिससे सूर्यताप से कीट-व्याधियों के अंडे तथा खरपतवार के बीज नष्ट हो सकें। फसल के अवशेष (नरवाई) को न जलाएं। शुक्रवार और शनिवार को मौसम का अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री दर्ज किया गया।



