मध्य प्रदेश

बढ़ती चोरियों को लेकर नागरिकों ने एसडीओपी को ज्ञापन सौपा

बरेली। रायसेन जिले के बरेली नगर में बढ़ती चोरियों को लेकर नागरिकों में आक्रोश है । मारुति नगर के रहवासियों ने आज बरेली थाने पहुचकर ज्ञापन दिया । ज्ञापन में मांग की जल्द से जल्द चोरों को पकड़े नही तो नागरिक आंदोलन करने को मजबूर हो जायेगे
बरेली नगर की एक कालोनी मारुति नगर में बीते दिनों 6 चोरियों हो गयी है लाखो के माल पर चोरों ने धाबा बोला लेकिन चोरों को आज तक पता नही चल पाया है बीती 10 फरवरी को शादी से लौटे रमाकांत द्विवेदी के घर भी चोरों ने लाखो की चोरी की 15 तौला सोना और आधा किलो चांदी पर चोरों ने हाथ साफ किया महज एक ही कालोनी में 6 बड़ी चोरी पुलिस के लियस भी चुनोती बनी हुई है हालांकि पुलिस फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ओर डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाकर छानबीन की जा रही है। लेकिन पुलिस की गश्त पर भी सवाल उठ रहे है। नागरिकों ने पुलिस प्रशासन हाय हाय के नारे भी लगाए एसडीओपी राजीव जांगले को ज्ञापन सौप कर जल्द कार्यवाही की मांग की ।

Related Articles

Back to top button