क्राइम

खलिहान में संदिग्ध अवस्था मे मिला शव, पुलिस पहुंची मौके पर

ओबेदुल्लागंज। ग्राम हाजली में शंकर लाल गौर 62 वर्ष का संदिग्ध अवस्था मे मिला शव।
बताया जाता है कि शंकरलाल गौर अपने खलिहान में 5 साल से रोज रात को सोने के लिए आ रहे थे । छोटा बेटा राजकुमार सुबह खलिहान में दूध लगाने आया तब अपने मृत पिता को देखकर परिजनों एवं पुलिस को सूचना दी । हत्या का संदेह होने की सूचना परिजनों द्वारा पुलिस को दी गई ।
थाना प्रभारी संदीप चौरसिया के साथ चौकी प्रभारी वैष्णवी जैन और पुलिस बल मौके पर मौजूद । मौके की जांच करने के लिए विदिशा से फोरेंसिक टीम को बुलाया गया ।

Related Articles

Back to top button