पर्यावरणमध्य प्रदेश

नमामि गंगे अभियान के तहत क्यूली तलाब और बावली में की साफ सफाई, पर्यावरण संरक्षण हेतु दिलाई शपथ

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । नमामि देवी परियोजना जल संरक्षण एवं विश्व पर्यावरण दिवस पर नमामि गंगे अभियान के तहत ग्राम पंचायत उमरियापान व नवांकुर संस्था के संयुक्त तत्वाधान में समिति द्वारा उमरियापान टोला रोड़ स्थित क्यूली तलाब के घाट में श्रमदान कर झाडू लगाकर साफ सफाई की गई ।
इस मौके पर सरपंच अटल ब्यौहार ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी लोग अधिक से अधिक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में भूमिका निर्माण करने का आव्हान एवं शपथ दिलाई। वहीं टोला रोड़ स्थित प्राचीन बावली मंदिर में श्रमदान कर साफ सफाई की गई। इस दौरान सरपंच अटल ब्यौहार, उपसरपंच जागेश्वर सोनी, जगमोहन चौरसिया, सचिव सतीश गौतम, ग्राम रोजगार सहायक सचिव अतुल चौरसिया, नवांकुर संस्था के प्रदीप चौरसिया, अंकित झारिया, राजेंद्र चौरसिया, मुकेश बर्मन, शिवकुमार चौरसिया, सूरज कोल, शिवशंकर बर्मन, सज्जू चौरसिया, भारत साहू, रामनाथ कोल, बंटी पटेल, महेन्द्र दाहिया, अज्जू झारिया, बच्चन सहित अन्य लोगों की सहभागिता रही ।

Related Articles

Back to top button