पर्यावरणमध्य प्रदेश

विश्व पर्यावरण दिवस पर देमापुर में पौधारोपण

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया

उमरियापान । विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून से प्रारंभ 16 जून गंगा दशमी तक चलने वाला”जल गंगा संवर्धन अभियान प्रारंभ हो गया है । इस अभियान के तहत जल संवर्धन और संरक्षण के लिये आमजन को प्रेरित करने के लिये प्रदेश भर में विविध गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है । इसी क्रम में जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के अन्तर्गत आने वाली ग्राम पंचायत मंगेली के ग्राम देमापुर में नमामि गंगे अभियान के तहत प्रथामिक शाला प्रागंण में विभिन्न प्रजाति के 50 छायादार पौधो का रोपण किया गया। सरपंच संजय दाहिया ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि नमामि गंगे अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने का आव्हान किया है। इस मौके पर देमापुर की महिलाएं, पुरूष के साथ सरपंच संजय दाहिया, सहायक सचिव अंकित पाण्डेय आदि उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button