खेल

आशी सोनी वर्ल्ड स्कूल वालीबॉल चैंपियनशिप का ट्रायल देंगी

चीन में अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगा चयनित दल
सिलवानी । चाइना में आयोजित होने वाली 15 वर्ष से कम आयु वर्ग की वर्ल्ड स्कूल वालीबॉल चैंपियनशिप हेतु मध्य प्रदेश शालेय दल की चयन प्रक्रिया का आयोजन 12 एवं 13 अगस्त को नर्मदापुरम में किया गया था। इसमें आशी सोनी सहित मध्य प्रदेश के 8 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। ये खिलाड़ी पुणे में 28 एवं 29 अगस्त को, चीन में आयोजित होने वाली अंडर 15 वॉलीबॉल वर्ल्ड चैंपियनशिप में जाने वाली भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। इन खिलाड़ियों में सिलवानी की सांदीपनि स्कूल की छात्रा कु. आशी सोनी का भी चयन हुआ है। आशी सोनी ने पिछले वर्ष भी वॉलीबॉल में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया था। आशी सोनी, शिक्षक विजय कुमार सोनी की सुपुत्री हैं।उनके चयन पर नगर के खिलाड़ियों में हर्ष की लहर दौड़ गई है। उनकी इस उपलब्धि पर पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपालसिंह राजपूत, जिला खेल अधिकारी राजेश यादव, सिलवानी मंडल अध्यक्ष श्याम साहू, नगर परिषद अध्यक्ष रेशु विभोर नायक, पार्षद प्रदीप कुशवाह, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रानी अहिरवार, प्राचार्य एनपी शिल्पी, विकासखंड खेल प्रभारी मोहम्मद तारिक, कमलेश जाटव, योगेश कुलकर्णी, आरिफ सहित खिलाड़ियों ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

Related Articles

Back to top button