26 करोड़ से सिंगौरगढ़ किले संरक्षण सौदर्यीकरण कार्य अधूरा 2 वर्ष पहले हुआ था शिलान्यास
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । दमोह जिले अंतर्गत जबेरा जनपद पंचायत के सिंगापुर गांव के पास सिंगौरगढ़ किला है जहां पर वीरांगनी रानी दुर्गावती महल है अनेकानेक स्थान हैं जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण के लिए 2001 राष्ट्रपति ने 26 करोड़ की लागत से सिंगौरगढ़ के कार्य का शिलान्यास किया था वहीं पर्यटन मंत्रालय द्वारा 23 करोड़ 16 लाख की लागत से बेलाताल झील के विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया था। शिलान्यास के लिए महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय पर्यटन एवं सांस्कृतिक राज्यमंत्री प्रहलाद पटेल, राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते आदि मौजूद थे। 2021 से संरक्षण काम शुरू है । भागवती मानव संगठन सदस्य ने सिंगौरगढ़ किले में काम जायजा लेने पहुंचे उन्होंने वहां कि हाथी दरवाजे की दीवारों पर छपाई कार्य हुआ है इसके अलावा कोई नवीन निर्माण कार्य ना कोई मरम्मत कार्य हुआ है ना ही कोई सौंदर्यीकरण का कार्य निर्माण कार्य नजर नहीं आ रहा है । 2 वर्ष बीत गए हैं काम ही नजर नहीं आया । संरक्षण समिति को एक बोर्ड लगाना चाहिए था इस पर समस्त जानकारी बोर्ड पर्व अंकित करनी थी कितनी राशि स्वीकृत है निर्माण कार्य कौन करवा रहा है निर्माण कार्य किस ठेकेदार द्वारा संचालित हो रहा ठेकेदार नाम क्या है कार्य पूर्ण कब तक होना इसके लिए बोर्ड पर अंतिक होना चाहिए था लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है ।
जनपद पंचायत जबेरा उपाध्यक्ष डा सुजान सिंह लोधी ऐसा प्रतीत होता है बड़े रूप से भ्रष्टाचार की आशंका है तथा समस्त जानकारी एक बोर्ड पर अंकित होना चाहिए।



