कलेक्टर ने पल्स पोलियो अभियान का दीप जला कर किया शुभारंभ
जिले में स्वास्थ्य विभाग ने 1 लाख 80 हजार 917 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाए जाने का बनाया लक्ष्य
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। जिला स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन द्वारा रविवार को जिला अस्पताल में कलेक्टर अरविंद दुबे और जनपद पंचायत सांची के अध्यक्ष एस मुनियन ने पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया। साथ ही बताया कि जिले में इस बार स्वास्थ्य महकमे ने रायसेन जिले में 1 लाख 80 हजार 917 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें शून्य से लेकर 5 साल तक बच्चे शामिल हैं।
रविवार सुबह जिला अस्पताल में पहुंचकर कलेक्टर दुबे ने जनपद अध्यक्ष एस मुनियन, भाजपा नेता व विधायक प्रतिनिधि बृजेश चतुर्वेदी, सीएमएचओ डॉ. दिनेश खत्री, जिला टीकाकरण अधिकारी सोमनदास, सिविल सर्जन अरुण कुमार शर्मा आरएमओ विनोद परमार आदि अधिकारी कमर्चारी मौजूद रहे।
इस अभियान में कलेक्टर दुबे ने 2 साल के भव्य शाक्या, 6 माह की मुस्कान पटेल,1 वर्ष की अपूर्वा सिंह को दो बूंद जिंदगी की पोलियो दवा पिलाकर इसकी शुरूआत की गई। इसके बाद बारी बारी से उपस्थित सभी छोटे बच्चों को दवा पिलाई गई। आज जो बच्चे छूट जाएंगे उनको कल और 2 मार्च को घर घर जाकर दवा पिलाई जाएगी।



