मध्य प्रदेश

उदघाटन की बाट जोह रहा तहसील कार्यालय, सुलभ शौचालय, शिलान्यास के इंतजार में कॉलेज

रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साईंखेड़ा।
साईखेडा में करोड़ों की लागत से नव निर्मित तहसील कार्यालय, सुलभ शौचालय बहुत दिनों से रंग रोगन कर तैयार है लेकिन अधिकारी कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों की अनदेखी के कारण धूल खा रहे । तहसील शुरुआत होने से राजस्व के मामले के लिए किसानों को गाडरवारा आना जाना पडता वहीं सुलभ शौचालय के उद्घाटन न होने से यात्रियों आम जन को शौच करने और स्नान करने के लिये यहाँ वहां भटकना पडता है। सुलभ शौचालय के सामने से अतिक्रमण भी हटाया जाये जिससे प्रसाधान के लिये आने जाने महिला पुरूष को परेशानी न हो सके। वहीं आठ करोड़ की लागत से बनने वाले शासकीय कालेज का अभी तक शिलान्यास नहीं हुआ। जानकारी चाहने पर अधिकारी संतोष जनक जबाब नहीं देते । नागरिकों ने शीघ्र ही तहसील कार्यालय, सुलभ काम्प्लेक्स का उद्घाटन और शासकीय कालेज का शिलान्यास किया जावे जिससे आम जन को सुबिधा मिल सके।

Related Articles

Back to top button