मध्य प्रदेश

विदाई कार्यक्रम में विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत

बेगमगंज। संकुल केंद्र सुनवाहा के अंतर्गत आने वाली एकीकृत शासकीय माध्यमिक शाला रहमा में कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों का विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया जहां पर कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था प्रमुख अमर सिंह राजपूत द्वारा की गई मुख्य अतिथि के रूप में जन शिक्षक बिहारी अहिरवार उपस्थित रहे। शुभारंभ अवसर पर विद्यालय की छात्रा सुरभि राजपूत, महिमा राजपूत, जासमीन आठया, सृष्टि राजपूत, मुस्कान दांगी, निशा दांगी द्वारा मनमोहक स्वागत गीत सरस्वती वंदना प्रस्तुत की बाद में छात्र छात्राओं ने राष्ट्रभक्ति गीत भी प्रस्तुत किए। इस दौरान संस्था प्रभारी अमर सिंह राजपूत ने छात्र-छात्राओं को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि आप लोग अगली कक्षाओं में जाकर उच्च शिक्षा प्राप्त करें और अपने माता पिता एवं क्षेत्र का नाम रोशन करें इस दौरान शिक्षक राजेंद्र अहिरवार, श्रीमती बसंती अहिरवार ने भी अपने विचार व्यक्त किए कार्यक्रम में कक्षा सातवीं के छात्र छात्राओं द्वारा कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों को गिफ्ट देकर विदाई दी वहीं पर पूर्व में माध्यमिक शाला रेहमा में पदस्थ रहे वर्तमान में जन शिक्षा केंद्र गढ़ी के जनशिक्षक बिहारी अहिरवार का सभी शिक्षकों सहित छात्र छात्राओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया विदाई कार्यक्रम में छात्र छात्राओं सहित सभी शिक्षक उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button