मूति तोड़ने वालों पर कार्यवाही की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
सिलवानी। मंगलवार को गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के बैनर तले बड़ी संख्या में एकत्रित होकर तहसील पहुंचकर नारेबाजी करते हुए राष्ट्रपति, राज्यपाल के नाम एसडीएम संघमित्रा बौद्ध को हीरासिंह मरकाम की स्थापित मूर्ति को दुर्भावनावष खंडित किए जाने वालों के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि ग्राम पंचायत गुरसियां थाना बांगो जिला कोरबा छत्तीसगढ़ के चैक में गोंडवाना के 89वें शंभू के रूप में गोंडवाना रत्न हीरालाल मरकाम की स्थापित मूर्ति को दुर्भावनावष खंडित किया गया है। हीरासिंह मरकाम का संपूर्ण जीवन समाज एवं राष्ट्र को समर्पित रहा और हमेषा उन्होंने समाज हित एवं राष्ट्रहित के कार्यों में अपना जीवन समर्पित कर दिया। आदिवासी समाज इस कृत्य का घोर विरोध करते हुए इसकी निंदा करता है और आरोपियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही किए जाने की मांग की।
बाइट 01 बलवीर सिंह तोमर, महासचिव एवं प्रभारी
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी



