पोला अमावस्या पर वनगवा की पहाड़ी पर लगा मणि बाबा मेला, पूजा के बाद हुआ भंडारे का विशाल आयोजन
भजन कीर्तन के साथ हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन, जन प्रतिनिधियों और हजारों दर्शकों ने लिया भाग
रिपोर्टर : सीएल गौर
रायसेन। जिला मुख्यालय से करीब सात किलोमीटर दूर वनगवां की पहाड़ी पर हर साल की भांति इस बार भी मणि बाबा सहयोग समिति के पदाधिकारियों ने पोला अमावस्या के शुभ अवसर पर विशाल मणि बाबा मेला का आयोजन किया, जिसमें हजारों की संख्या में ग्रामीण एवं जन प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
सुबह के समय समिति के पदाधिकारियों ने पूजा अर्चना की इसके पश्चात बाहर से आई सागर की पार्टी ने शानदार भजनों की प्रस्तुति दी। गाव की संगीत पार्टी ने भी मनमोहक प्रस्तुति दी लोगो ने तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साह बर्धन किया।इसके अलावा पोला अमावस्या के शुभ अवसर पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन गाव के मंडल के कलाकारों ने किया।
सावन मास के बाद यह आयोजन किया जाता है, इस प्रकार से यह पुरानी चली आ रही परपरा के तहत मणि बाबा के दर्शन करने के लिए हजारों लोगों ने भाग लिया। गाव के निवासी गायत्री मेडिकल के संचालक दीवान गौर, जनपद सदस्य नितिन पटेल, मुन्नूलाल गौर, हरी पटेल, नर्मदा प्रसाद गौर, हरी गौर, ओमप्रकाश गौर, सोनू गौर, दीवनसिंह गौर सहित अनेक लोगों ने बताया कि मणि बाबा मेला की परंपरा बहुत पुरानी है जो आज के आधुनिक समय में भी चल रही है। गाव के लोग भी शामिल होकर इसमें सहयोग करते आ रहे है। ऊंची पहाड़ी पर विराजमान मणि बाबा की किरपा पूरे गांव के लोगों पर बनी हुई है।इस समय वारिस के दौर में इस पहाड़ी के ऊपर पहुंचने के बाद शांति का एहसास लोगों को होता है।यह बहुत ही सुन्दर रमणीक स्थल है जहां लोग इन दिनों ज्यादा घूमने के लिए यहां पहुचते है। इस प्रकार से पोला अमावस्या के शुभ अवसर पर मनीबाबा का विशाल मेले का आयोजन किया गया। इस मौके पर जनपद सदस्य नितिन पटेल, सरपंच राजाराम वांजारा सहित अनेक गणमान्य नागरिक जनप्रतिनिधि, आसपास कई गाव के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। दिन भर मणि बाबा के दर्शन करने के लिए लोगो की भीड़ लगी रही। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि शासन अगर इस स्थान के लिए सहयोग करे तो यह धार्मिक स्थान पर्यटन स्थल वन सकता है। मणि बाबा सहयोग समिति के पदाधिकारियों ने सभी का आभार जताया है।




