कांग्रेस घर चलें घर घर चलें अभियान कार्यक्रम 1 फरवरी से चलाएगी : विधायक देवेंद्र पटेल
कांग्रेस जिलाध्यक्ष बोले- पार्टी कार्यकर्ता पूरे जोश नई ऊर्जा से सदस्यता अभियान में निभाएं सहभागिता
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। घर चलें घर घर चलें कार्यक्रम का एक फरवरी मंगलवार से सभी जिलों ब्लाक एवं कस्बों में प्रारंभ किया जाएगा। इसी उपलक्ष्य में सोमवार को रायसेन शहर ब्लाक कांग्रेस कमेटी रायसेन द्वारा जिला मुख्यालय के जसवंत मैरिज गार्डन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें उपस्थित बरेली विधायक देवेंद्र पटेल गडरवास ने सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप पार्टी कार्यकर्ताओं की जोश व नई ऊर्जा एवं मेहनत का ही परिणाम था कि आपने कांग्रेस पार्टी के दो विधायक चुनकर भेजे। लेकिन एक बिकाउ राम विधायक साबित हुए।गलत नीतियों के कारण ही रायसेन जिले की बरेली सीट को छोड़कर जिले की साँची भोजपुर और सिलवानी बेगमगंज हम विधायक विहीन हैं। अब हमें दोगुनी ऊर्जा और पूरे जोश के साथ घर चलें घर घर चलें .. कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी की जन विरोधी गलत नीतियों को घर घर आमजनों तक पहुंचाने का काम करना है। कांग्रेस की कमलनाथ सरकार मात्र पंद्रह महिने के अल्प समय में जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत काम किया था। कमलनाथ सरकार ने किसानों का कर्ज माफ करने का काम किया, वृद्धावस्था पेंशन बढ़ाने का काम किया, पूरे प्रदेश में गौशाला बनाने का काम किया। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी गलत नीतियों और धर्म का सहारा लेकर लोगों में भ्रम फैलाने का काम करती है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र पटेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जनता को झूठे सपने दिखाकर लोगों को ठगने का काम कर रही है न तो युवाओं को रोजगार दिया, और न ही शिक्षित बेरोजगारों के लिए नौकरियां है झूठ का पुलिंदा खड़ा कर लोगों में भ्रम फैलाने का कार्य किया गया है। हमारे स्वतंत्रता सेनानियों सहित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के अपमान का काम ये लोग करते हैं । इस अवसर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष मुमताज खान ने कहा कि घर चलें घर घर चलें कार्यक्रम में हमें प्रत्येक नागरिक के घर- घर तक पहुंच कर कांग्रेस की अच्छी जन हितैषी योजनाएं लोगों तक पहुंचाने का काम करना है । वहीं भाजपा की जनविरोधी किसान मजदूर विरोधी नीतियों से भी लोगों को अवगत कराना है। इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने भी सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर इस कार्यक्रम में अपना सहयोग कर घर -घर तक कांग्रेस पार्टी की अच्छी योजनाएं लोगों तक पहुंचाने का काम करना है। इस अवसर पर डॉ पीसी गौतम, मसर्रत बेग एडवोकेट, नारायण सिंह ठाकुर महामंत्री, मजहर कबीर, संदीप मालवीय, प्रभात चावला, अरविंद शर्मा, रेहान खान एडवोकेट, जावेद अहमद, मुकेश शाक्य एडवोकेट, इमरान खान, अनीस खान, अकील इंडियन, आरिफ कमर, असलम खान, युवा कांग्रेस अध्यक्ष विकास शर्मा, राजेश अहिरवार, मलखान सिंह रावत, राजू माहेश्वरी, जावेद कदीर, गुड्डा बघेल, हर्ष वर्धन सोलंकी, उपेंद्र गौतम, हबीब पहलवान, इकबाल खान, दुलारे भाई, नईम भाई, बाबू भाई टैंक, बाबू भाई डिक्स, मोहन राय, दुर्गेश खरे, रामेंद्र लाला, अमर सिंह ठाकुर, हसीब हिंदुस्तानी, शशांक धाकड़, राजू जोशी सहित अनेक लोग उपस्थित थे।



