मध्य प्रदेश
विदाई समारोह में भावुक हुए शिक्षक रघुवीर प्रसाद साहू
सिलवानी। शासकीय प्राथमिक शाला बेगवां कला सिलवानी में पदस्थ शिक्षक रघुवीर प्रसाद साहू सोमवार को सेवानिवृत्त होने पर संस्था में विदाई समारोह आयोजित कर विदाई कर भावभीनी विदाई दी गई।
आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य आजाद राय, एनपी शिल्पी, श्याम साहू, महाराणाप्रताप सिंह, रेवाराम कुशवाहा आदि ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रघुवीरप्रसाद साहू के कार्यकाल की प्रशंसा की। इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।



