मध्य प्रदेश

सहकारिता मंत्री से मिले सहकारी समिति कर्मचारी : ज्ञापन सौंपकर बताई समस्या

निराकरण नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की दी चेतावनी
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन।
प्रभारी मंत्री जी हम सहकारिता विभाग के कर्मचारी एक बार नहीं बल्कि दर्जनों मर्तबा ज्ञापन सौंपकर गुहार लगा चुके लेकिन फिर भी हमारी जायज मांगों समस्याओं पर सहानुभूति पूर्वक ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष की समीक्षा बैठक में शामिल होने पहुंचे सहकारिता प्रभारी मंत्री डॉ. अरविंद भदौरिया से सहकारिता समिति कर्मचारियों ने जिलाध्यक्ष ज्योति चंद नामदेव, सीके पारे ने मुलाकात की। प्रभारी मंत्री भदौरिया को ज्ञापन सौंपते हुए यह मांग रखी कि सहकारिता समितियों में काम करने वाले कर्मचारियों का वेतन सीधे बैंक खाते में डलवाया जाए।प्रभारी मंत्री के इस त्वरित फैसले पर उनका फूलों के गुलदस्ते से आत्मीय स्वागत किया। साथ ही सहकारी संस्थाओं में कार्यरत कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर सहकारिता भदौरिया को ज्ञापन सौंपकर पूर्ण करने का अनुरोध किया।
ज्ञापन में रखीं ये प्रमुख मांगें…..
ज्ञापन में जिले में पदस्थ कर्मचारियों की कैडर व्यवस्था नागरिक आपूर्ति निगम विपणन संघ कार्यालय से लंबित उपार्जन कार्य कमीशन कंप्यूटर ऑपरेटर वेतन राशि शीघ्र भुगतान करने की मांग की गई। साथ ही जिला सहकारी केंद्रीय बैंक कैडर के तहत समिति प्रबंधक पद भर्ती के लिए आवेदनों का शीघ्र निराकरण कर भर्ती कर आदेश अधिसूचना जारी करने की गुहार लगाई है। रुका हुआ वेतन पुराना वेतन टीए, डीए एरियर्स आदि का भुगतान कराया जाए । चेतावनी देते हुए कहा जा रहा है कि उक्त मांगों को लेकर 5 मार्च तक निराकरण नहीं किया गया तो 7 मार्च 2022 से समस्त कर्मचारी अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने को बाध्य होंगे।

Related Articles

Back to top button