मध्य प्रदेश

समीक्षा बैठक में प्रभारी मंत्री ने लापरवाह अधिकारियों को लगाई फटकार, समीक्षा बैठक में उठी पानी की किल्लत,

सड़क राशन की ब्लैक मार्केटिंग की समस्या, कलेक्टर ने संभाला मोर्चा
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। जिले के सहकारिता एवं प्रभारी मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया, कलेक्टर की मौजूदगी में सोमवार को दोपहर विभिन्न विभागों के प्रमुख अफसरों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस महत्व पूर्ण बैठक में पीने के पानी, किसानों के पंजीयन कार्य में हो रही देरी, सड़क समस्या और गरीबों के सस्ते अनाज की कालाबाजारी रोकने को लेकर चर्चा हुई। प्रभारी मंत्री ने इन जिम्मेदार विभागों के अधिकारियों की लापरवाही की शिकायतों को लेकर जमकर खिंचाई की। जबाव में कलेक्टर अरविंद दुबे सहित अन्य अधिकारियों ने मोर्चा संभालते हुए बिगड़ते माहौल को जैसे तैसे संभाला।
सहकारिता एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री डॉ अरविंद सिंह भदौरिया द्वारा कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में पुलिस, पीएचई, कृषि, खनिज, राजस्व, आबकारी, जल संसाधन, महिला बाल विकास एवं खाद्य विभाग की समीक्षा की गई।
सीएमएचओ की कार्यप्रणाली पर मंत्री ने जताई नाराजगी….
जिले के प्रभारी मंत्री अरविंद भदौरिया ने सीएमएचओ डॉ दिनेश खत्री की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी जताई। सीएमएचओ डॉ खत्री ने प्रभारी मंत्री भदौरिया के आदेश की अवहेलना की। प्रभारी मंत्री के आदेश पर दो वार्डवाय के तबादले होना थे।इसमें जिम्मेदार विभाग के अधिकारी ने लेनदेन करके भी बार्डवायों के तबादले हुए। समीक्षा बैठक में सीएमएचओ डॉ खत्री का ट्रांसफर अन्यत्र जिलों में करने का मुद्दा छाया रहा।
बैठक में सिलवानी विधायक रामपाल सिंह राजपूत, उदयपुरा विधायक विधायक देवेन्द्र पटेल, कलेक्टर अरविन्द कुमार दुबे तथा एसपी विकाश कुमार शाहवाल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित हैं।

Related Articles

Back to top button