जंगली सुअरों को मारने रखे गए हथगोला के विस्फोटक से गाय का जबड़ा उड़ा

बेगमगंज । निकटवर्ती ग्राम हिनोतिया बमनई में आज सुबह चरने गई गाय ने एक खेत की मेढ़ पर चारा खाते समय चारे के साथ हथगोला चबाने से विस्फोट से उसका जबड़ा उड़ गया जिससे गाय गंभीर रूप से घायल हो गई। खेत मालिक ने खानाबदोश लोगों पर शिकार के लिए सुअर मार बम रहने का आरोप लगाते हुए घटना की सूचना पुलिस को दी है।
सूत्रों के अनुसार ग्राम हिनोतिया बमनई में साहब सिंह ठाकुर के खेत की मेढ़ पर एक गाय चारा चर रही थी कि अचानक विस्फोट हो गया। आसपास खेतों में काम कर रहे किसान धमाके की आवाज सुनकर भागकर वहां पहुंचे तो दर्दनाक दृश्य देखकर सिंहर गए। गाय का जबड़ा पूरी तरह से उड़ चुका था और वो लहूलुहान घटना स्थल पर बैठी थी।
खेत मालिक साहब सिंह ठाकुर ने बताया कि उनके गांव के पास कुछ दिन से बेलपादरी डेरा डालकर रह रहे है , संभवता हो सकता है उन्होंने ही सुअर का शिकार करने के लिए हथगोला रखा हो।
थाना प्रभारी राजीव उइके का कहना है कि गांव के एक व्यक्ति द्वारा घटना की सूचना दी है। जिसकी जांच की जा रही है।



