मध्य प्रदेश

सिलसिले बार हो रही मानसूनी वारिश से फसलो को लाभ

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । विगत एक पखवाडे से यहा हो रही मानसूनी अच्छी बरसात से खरीफ फसलो को अमृत रुपी पानी मिल रहा है इससे राजस्व निरीक्षक मंडल गौरझामर के रकवे मे इस बार बोई गई सोयाबीन, मक्का, मूंगफली, ज्वार, बाजरा, धान, राहर, बटरा आदि की फसले उन्नतशील दृष्टि गोचर हो रही है। इस वर्षा से नदी नालो मे अभी बाढ के समाचार नही मिले है फ़िलहाल सूखे जल विहीन पडे नदी नाले कलकल बहने से अस्तित्व मे आ गये है और इससे पशु पक्षियो जानवरो व वन्य प्राणियों को पीने का पानी मिलने लगा है। वर्षा ऋतु के चलते अब चारो ओर खेत खलिहानो मे हरियाली ही हरियाली दिखलाई दे रही है जो प्राकृतिक सौंदर्य मे चार चांद लगा रही हैं अच्छी बरसात से किसानो मे हर्ष व्याप्त है।

Related Articles

Back to top button