धार्मिक

श्री नरसिंह टेकरी में कार्तिक माहात्म्य मास की कथा सुनने उमड़ रही व्रतधारी महिलाएं की भीड़

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। श्री नरसिंह टेकरी में चल रही कार्तिक मास में कार्तिक महात्म की कथा सुनने प्रतिदिन बड़ी संख्या में व्रतधारी महिलाएं कथा सुनने पहुंच रही हैं।
कार्तिक मास में भगवान श्रीहरि विष्णु को अत्यंत प्रिय है और इस माह में किए गए दान, स्नान और पूजा पाठ से पुण्य लाभ व्रतधारी महिलाओं को मिलता है। जिससे उनके जीवन में सुख समृद्धि आती हैं और पापों से मुक्ति मिलती है। पुराणों में कहते हैं कि कार्तिक मास में व्रतधारी महिलाएं कथा सुनती है तो भगवान श्रीहरि की कृपा बरसती है। पुराण कथा में लिखा है भगवान श्री कृष्ण ने अपनी पत्नी सत्यभामा को बताया कि वह पूर्व जन्म में भगवान विष्णु की पूजा करती थी, जिन्होंने जीवन भर कार्तिक मास में सूर्योदय से पहले स्नान करके तुलसी को दीपदान किया था। जिसके पुण्य से श्री कृष्ण की पत्नी बनी, वही श्रद्धा भाव से व्रतधारी महिलाएं नित्य प्रति प्रातः 4 बजे से नदी में स्नान कर भगवान विष्णु की पूजा पाठ, तुलसी को दीपदान, नरसिंह मंदिर में पोथी पूजा कर कथा श्रवण कर अपने आप में अपने परिवार को धन्य कर रही है। इस अवसर पर मंदिर के महंत श्री गोविंद दास जी, पुजारी बांके बिहारी दास, प्रेम नारायण तिवारी, अश्वनी उपाध्याय ने यह व्यवस्था बनाई की मंदिर में कार्तिक मास में नित्य प्रति कार्तिक महात्म की कथा आचार्य गणेश प्रसाद मिश्रा जी के मुखारबिन्द से प्रतिदिन सुबह 7 बजे से कथा वाचन हो रहा है, इस अवसर पर व्रतधारी महिलाओं में गीता प्यासी, संध्या प्यासी,शुभा पांडे, ममता सोनी, मंजू तिवारी, छाया गौतम, दीपशिखा सोनी, सरोज प्यासी, निशा प्यासी, उर्मिला दुबे सभी व्रत धारी महिलाएं नित्य प्रति भगवान श्री नरसिंह का दर्शन एवं कार्तिक महात्म सुनकर पुण्य लाभ अर्जित कर रही है यह व्रत कार्तिक पूर्णिमा तक निरंतर चलेगा।

Related Articles

Back to top button