मध्य प्रदेश

दूसरे दिन नहर में उतरता मिला लापता बालक का शव

दूसरे दिन नहर में उतरता मिला लापता बालक का शव
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । उमरियापान थाना क्षेत्र के ग्राम खाम्हा में शनिवार को नहर में डुबे 15 वर्षीय बालक का रविवार को सुबह पानी में उतरता हुआ शव मिला है । उमरियापान थाना प्रभारी सिद्धार्थ राय ने बताया है कि मृतक बलराम पिता कमलेश भटवार उम्र 15 वर्ष जो की दिमाग से विछिप्त था व घर से बगैर बताए चला गया था। जिसको घर वालों ने बहुत ढुढ़ने का प्रयास किया । बहुत ढुढ़ने के पश्चात नहर के पास उसके पहने हुए कपड़े मिले । जिस पर यह अंदाजा लगाया गया की वह नहर में गिर गया होगा। जिसके बाद खोजबीन शुरू की गई। कटनी से गोताखोरों को भी सुचना दी गई। रात हो जाने के कारण गोताखोर नहीं आ सके। वहीं सुबह पता चला कि एक शव नहर में उतरता हुआ दिख रहा है जिसको ग्रामीणों की मदद से बाहर निकलवा कर देखा गया तो पता चला कि यह वही कल से लापता बालक का शव है। जिसकों पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए उमरियापान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया । वहीं पुलिस ने बालक के डूबने के कारणों की जानकारी को लेकर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button