करौंदी में वैदिक विधि विधान से हुआ गुरूपूजन

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । करौंदी स्थित महर्षि वेद विज्ञान विधापीठ आश्रम में वैदिक विधि विधान से गुरूपूजन, अभिषेक एवं आरती की गई। विशाल ध्यानहाल परिसर में हुए कार्यक्रम में बडवारा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह, जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन, पदमेश गौतम, राजेश ब्यौहार, प्रभारी अरविंद सिंह, रतिभान सिंह सहित आश्रम परिवार की उपस्थिती रही। सिलपरा नदी तट पर स्थित भरभरा आश्रम में संत बनवारीदास जी महाराज के सानिध्य में गुरूपूर्णिमा आयोजन हुआ। हजारों की संख्या में भक्तों ने संतश्री का पूजन कर आर्शीवाद लिया। हरदी कुटी आश्रम में ब्रम्हचारी संत कौशिल्यादास महाराज जी के सानिध्य में आयोजन हुआ। कार्यक्रम में रामकृष्ण दीक्षित, अनिल दीक्षित, अमित दीक्षित, बिजईं चौरसिया सहित शिष्य मंडल की उपस्थिती रही। इसी कडी में पंडित दयानंद शास्त्री कुडवा वाले एवं पंडित रोहित शास्त्री के सानिध्य में सरस्वती स्कूल सिहोरा में गुरूपूर्णिमा महोत्सव मनाया गया । उमरियापान स्थित सरस्वती उमा विद्यालय में भी गुरूपूर्णिमा कार्यक्रम हुआ। जिसमें विद्यालय के आचार्यों को सम्मानित किया गया।

