धार्मिक
नरसिंह मंदिर खितौला में 78 माह यज्ञ पूजन व भंडारे के साथ हुआ समापन
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले की सिहोरा तहसील स्थित खितौला नरसिंह मंदिर में श्री लक्ष्मी नरसिंह महायज्ञ का प्रतिवर्ष अनुसार इस बार 78 वे माह यज्ञ का आयोजन श्री 1008 श्री गोविंद दास जी के तत्वाधान में किया गया है। इनके शिष्य श्री बांके बिहारी दास एवं सेवक रामजी त्रिपाठी, जितेंद्र शुक्ला, लखन पांडे अनिल पांडे, प्रेमनारायण तिवारी, पुरुषोत्तम पांडे के साथ साथ समस्त भक्तगणों के सहयोग से संपन्न किया गया ।
नरसिंह मंदिर में यज्ञ स्थल पर हवन, मन्त्रों उच्चारण के साथ यज्ञ स्थल की प्रक्रिमा व पुष्पों से फेरी लगाकर समस्त भक्तों ने नरसिंह भगवान के दर्शन किये और प्रसाद प्राप्त किया ।
रविवार को हवन आहुति पूर्ण होने के बाद विशाल भंडारे का वितरण किया गया । देर शाम तक भक्तों की भीड़ भाड़ दर्शन करने के लिए दिखीं ।

