अमिताभ बच्चन के दीवाने ने ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या,

ग्रामीण क्षेत्र गोसलपुर क्षेत्र का मामला
सोसाईट नोट में टीवी की बीमारी से परेशान होना लिखा बताया
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले के ग्राम गोसलपुर निवासी गयाराम को लोग अमिताभ बच्चन के नाम से जानते थे व उसे इस नाम से बुलाते भी थे। छोटी सी चाय की दुकान से जीवन ज्ञापन करने वाले गयाराम बर्मन ने अपनी दुकान में वर्षों से ही बालीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन की फोटो लगा रखी थी वह नियमित रूप से अमिताभ बच्चन की पूजा भी करता था।
विगत वर्षों से टीवी की बीमारी से ग्रसित होने के कारण व टीवी का पर्याप्त इलाज ना करा सकने के कारण आर्थिक रूप से टूट चुका था।
गयाराम बर्मन पिता स्व प्यारेलाल उम्र 60 वर्ष बड़ी खेरमाई गोसलपुर निवासी ने गोसलपुर खजरी रेल्वे फाटक के पास सुबह 7:30 से 9:00 बजे के दौरान रेल से कटकर अपनी जान दे दी। मृतक ने अपने सोसाइट नोट मे टीवी रोग से पीड़ित होना लिखा है। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा कर परिवार के सदस्यों को गयाराम का शरीर सौंप दिया गया जिसका अंतिम संस्कार देर शाम को गाँव मे किया गया।



