धान की फसल में खाद डाल रहे मजदूर की करंट लगने से मौत
ग्राम पड़ाईकलां में हुआ बिजली कंपनी की लापरवाही से हुआ हादसा
रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी । ग्राम पडईकला में उस वक्त हादसा हो गया जब एक मजदूर खेत में खाद डाल रहा था। तभी अचानक उसके हाथ बिजली न के तारों से टकरा गए जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। खेत मालिक सूरज साहू ने बताया कि राकेश अहिरवार मेरे खेत में दैनिक मजदूरी के हिसाब से काम करने के लिए आया था। जो धान में खाद डालने का काम कर रहा था, इस दौरान अचानक उसका हाथ अटल ज्योति योजना के तहत खेत से निकली लाइन से टकरा गया। जिससे करंट की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने देवरी पुलिस को दी और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनाया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए उदयपुरा भेजा गया है।
लेकिन सवाल बिजली कंपनी की लापरवाही पर उठ रहा है कि कई बार ग्रामीणों ने झूलती लाइन को सुधारने की शिकायत अफसरों से की थी। मगर जिम्मेदारों ने ध्यान नहीं दिया और रविवार को करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।
इस संबंध में नीरज श्रीवास्तव, जेई बिजली कंपनी देवरी का कहना है कि मेरे संज्ञान में यह मामला आपके माध्यम से आया है, मैं इसकी जांच करवाता हूं और जो भी दोषी है उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। जहां भी बिजली के तार लटक रहे उनको ऊंचा करवाया जाएगा, ताकि ऐसी घटना दोबारा नहीं हो।



