अंतरराष्ट्रीय बेटी दिवस बड़े ही हर्षोल्लास धूमधाम के साथ मनाया गया
रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साईखेड़ा। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय साईंखेड़ा में स्वर्ण जयंती महोत्सव के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय बेटी दिवस बड़े ही हर्षोल्लास धूमधाम के साथ मनाया गया । सर्वप्रथम नरसिंहपुर से बड़ी बहन जी, उर्मिला बहन जी, कुसुम बहन जी, सरोज बहन जी का आगमन हुआ जिनका बड़े ही धूमधाम शोभायात्रा के साथ स्वागत किया गया । नगर के आरसी गार्डन में हुए इस भव्य कार्यक्रम में अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हुए ब्रह्माकुमारी बहनों का भी सम्मान किया गया एवं नगर की बेटियों का भी इस कार्यक्रम के अंतर्गत सम्मान किया गया। कार्यक्रम में कुसुम बहन जी ने अपने उद्बोधन में बेटियों के बारे में बताया और एक लघु नाटिका के माध्यम से भी बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ बहुत ही आकर्षण के नाटिका का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में नरसिंहपुर, गाडरवारा, करेली, सालेचौका, गोटेगांव, चीचली सहित अनेक स्थानों से भाई बहनों ने अपनी सहभागिता दी कार्यक्रम में प्रीति बहन जी जानकी बहन जी उपस्थित थीं।


