शिक्षक मुरारी लाल सोनी की सेवानिवृत्ति पर गरिमामय विदाई समारोह,
कर्मचारी नेता और शिक्षक की बेहतर भूमिका निभाई, अब करेंगे जनसेवा समाजसेवा कार्य
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। शिक्षक एवं कर्मचारी शिक्षक के मुद्दों पर समाजसेवा जनसेवा की हरदम सदैव सकारात्मक भूमिका निभाने वाले मुरारीलाल सोनी की सेवानिवृत्ति पर एक गरिमामय सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सम्मान कार्यक्रम होटल संबोधि साँची में रखा गया। जिसमें सेवानिवर्त हुए सहायक शिक्षक मुरारीलाल सोनी को साँची के बौद्ध स्तूप, शॉल, श्रीफल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। उनके कार्यकाल की भूरि-भूरि तारीफ की गई। सहायक शिक्षक की भूमिका को भली भांति निभाने के साथ ही हरेक क्षेत्रों में किया गया है अनुकरणीय योगदान। कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री हेमंत श्रीवास्तव, हरि प्रसाद सोनी, वरिष्ठ अधिकारी बुद्ध सागर सिंह ने कहा कि मुरारी लाल सोनी ने सहायक शिक्षक से लेकर मप्र कर्मचारी संघ जिला अध्यक्ष रायसेन से लेकर संभागीय अध्यक्ष उपाध्यक्ष का सफर बखूबी जिम्मेदारी पूर्वक निभाई है।तहसील अध्यक्ष महाराज सिंह मीणा मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि हमारे नेतृत्व करने वाले कुशल ऊर्जावान नेतृत्व के धनी मुरारीलाल सोनी शासकीय सहायक शिक्षक का सफर 6 वर्ष पूर्व ही रिटायरमेंट लेकर विदाई ले ली है। उनका अहम सहयोगात्मक योगदान को भुलाया नहीं जा सकेगा।हम ऐसी विरली शख्सियत को सैल्यूट करते हैं।
मप्र कर्मचारी संघ रायसेन तहसील साँची विकासखण्ड के संयुक्त तत्वावधान में सम्मान समारोह होटल संबोधि साँची में आयोजित किया गया था। इस अवसर पर साँची ब्लॉक अध्यक्ष राकेश सिंह, ब्लॉक सचिव राजेश बघेल, ब्लॉक कोषाध्यक्ष संतोष साहू, महेंद्र श्रीवास्तव, रमेश आर्य, वहीद खान, शरीफ खान, कैलाश शर्मा, समस्त सोनी परिवार उपस्थित रहा।