मध्य प्रदेशहेल्थ

4 माह के बच्चे के दिल के छेद का हुआ ऑपरेशन परिवार में छाई खुशी

ब्यूरो चीफ: शब्बीर अहमद
बेगमगंज । जनपद पंचायत के ग्राम महुआखेड़ा खुर्द में रहने वाले एक परिवार की बेटे को मिला आरबीएसके का सहारा, दिल के छेद का सफल ऑपरेशन से 4 माह के बालक को जीवन मिला। महुआखेड़ा खुर्द निवासी दीपक लोधी के चार माह के पुत्र सोम लोधी के दिल में पैदाइशी छेद था जिसको लेकर परिजन काफी परेशान थे की बेटे के दिल में छेद है जिसकी वजह से वह बीमार रहता है पारिवारिक स्थिति के चलते इलाज की बड़ी चिंता हो रही थी। है जब इसकी जानकारी आरबीएसके के डॉक्टर बबलू साहू को लगी तो उन्होंने सीबीएमओ डॉ नितिन तोमर के संज्ञान में लाकर तत्काल उसका प्रकरण बनाकर वरिष्ठ कार्यालय भेजा और मुंबई के बड़े अस्पताल में सर्जरी की डेट ली । शासन की योजना के तहत निशुल्क दिल के छेद का ऑपरेशन मुंबई में 10 दिन भर्ती रहकर कराया स्वस्थ होकर बच्चा वापस अपने गांव आ गया है जिससे परिवार में खुशियां छा गई हैं। शासन की आरबीएस के योजना ने माता-पिता की चिंता को दूर किया।
आपको बता दें कि परिवार की स्थिति ऐसी थी कि वो बच्चे को लेकर बहुत परेशान हो गए । एसे में मामला आर.बी.एस. के टीम के संज्ञान में आया और तुरंत ही सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान मे उपचार हेतु भेजा गया । जहां बच्चे का देश के बहुत अच्छे विशेषज्ञ द्वारा सर्जरी कर दिल के छेद को बंद कर दिया गया। दीपक लोधी ने आरबीएसके की टीम को धन्यवाद देते हुए सरकार के प्रति कृत्ज्ञता व्यक्त की है।
ऐसे प्रकरण आम जन का सरकार में विश्वास बड़ाते हैं। आइए हम सब एक ज़रूरतमंद को सही जगह पहुँचने में एक कड़ी बने और एक जान या रूप बचाने का प्रयास करे। यदि ऐसा कोई बच्चा जो जन्मजात विकृत है और आपकी जानकारी में आता है तो उसकी जानकारी सिविल अस्पताल में देकर शासन की योजना का लाभ उन तक पहुंचने में मददगार साबित हो।

Related Articles

Back to top button