धार्मिक
बम बम भोले के जयकारों के साथ नर्मदा जी से जल भरकर निकली कावंड़ यात्रा
रिपोर्टर : रवि राय
जमुनिया, सिलवानी । महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर स्टेट हाईवे 44 पर स्थित ग्राम उचेरा जमुनिया में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया । शनिवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर कांवड़ियों द्वारा भगवान शिव का अभिषेक किया जाएगा।
गुरुवार को ग्राम उचेरा जमुनिया से बोरास घाट नर्मदा नदी के पैदल यात्रा कर रवाना हुए थे, शुक्रवार को प्रात: बोरास घाट से पवित्र नर्मदा नदी में स्नान, पूजन कर नर्मदा जल भर कर बम बम भोले के जयकारे के साथ यात्रा प्रारंभ की गई जो ग्राम उचेरा जमुनिया के सिद्ध श्री हनुमान मंदिर परिसर में स्थित भगवान शिव की प्रतिमा का जलाभिषेक किया जाएगा ।


