मध्य प्रदेश
कुशवाहा समाज की जिला स्तरीय बैठक 11 अगस्त को
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । जिला कुशवाहा महासभा रायसेन द्वारा एक आवश्यक बैठक का आयोजन लव कुश मांगलिक भवन दशहरा मैदान रायसेन में 11 अगस्त को दोपहर 12 बजे से किया जा रहा है जिसमें निर्माण में आय व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया जाएगा, और आगामी कार्यकमो पर चर्चा की जाना प्रस्तावित है।
जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा ने जिला पदाधिकारी गण, जिला महिला पदाधिकारी गण, जिला युवा पदाधिकारी गण, जिला कुशवाहा महासभा रायसेन एवं समस्त तहसील पदाधिकारी गण,से इस महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होने का आवाहन किया है।



