मध्य प्रदेश
रविन्द्र कुमार श्रीवास्तव को डॉक्ट्रेट उपाधि
सिलवानी। रवींद्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय से सिलवानी तहसील के ग्राम साईंखेड़ा निवासी रविन्द्र कुमार श्रीवास्तव पिता श्री बद्रीप्रसाद श्रीवास्तव ने शिक्षा के क्षेत्र में डॉक्ट्रेट उपाधि की।
रविन्द्र श्रीवास्तव ने शिक्षा संकाय के अंतर्गत “चयनित हरित विद्यालयों के विद्यार्थियों की पर्यावरण जागरूकता एवं पर्यावरण अभिवृत्ति का उनकी शैक्षणिक उपलब्धि पर प्रभाव का अध्धयन^ विषय पर शोधकार्य किया।
रविन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने यह शोधकार्य डॉ ऋतु रेखर के निर्देशन में पूर्ण किया। इस उपलब्धि पर उनके परिवार, ईष्ट मित्रो ने बधाई दी है।



