मध्य प्रदेश

जिले में नई शराब दुकानों के शिक्षा के मंदिरों, नई आबकारी नीति सरकार द्वारा लागू करने के विरोध में महिलाओं, विधार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर किया विरोध

नारेबाजी करते हुए सिलवानी, बेगमगंज में लगाया सड़क पर जाम,
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन।
प्रदेश की सत्तारूढ़ शिवराज सरकार की नई आबकारी नीति ,स्कूल कालेजों और देवी देवताओं के मंदिरों के पास शराब दुकानें खोले जाने का अब चौतरफा विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। जिले की तहसील बेगमगंज, सिलवानी में शराब दुकानों का विरोध महिलाओं और स्कूल कॉलेजों के छात्र छात्राएं सड़कों पर उतरकर इस गर्मी की चिलचिलाती धूप में प्रदर्शन करने पहुंचे। बाद में शराब दुकानें बंद करने एसडीएम को ज्ञापन सौंपे गए।
पण्डित दीनदयाल शासकीय महाविद्यालय बेगमगंज में कॉलेज के आसपास शराब का ठेका ना खोलने विद्यार्थी परिषद जिला इकाई के विरोध प्रदर्शन कार्यकर्ताओं ने दी चेतावनी।
आंदोलन विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक शुभम उपाध्याय के नेतृत्व में संगठन के कार्यर्ताओं ने किया। उन्होंने बताया कि रायसेन जिले की बेगमगंज तहसील में शासकीय कॉलेज पंडित दीनदयाल महाविद्यालय के सामने एक शराब का ठेका 2 दिन बाद खोल दिया जाएगा। जहां एक और हम सोमेश्वर धाम की पावन धरा पर रायसेन नगर को शिवपुराण द्वारा पवित्र करने का बीड़ा उठाया हुआ है । वहीं दूसरी ओर यदि शराब का ठेका खुल गया तो रायसेन नगर की शिक्षा व्यवस्था विद्यार्थियों के हित के साथ खिलवाड़ होगा । शिक्षा के मंदिर के आसपास इस तरह का कोई भी शराब ठेका या वाइन शॉप होने से वहां के छात्र- छात्राओं पर दुष्प्रभाव पड़ेगा । वहां से छात्र छात्राएं निकल कर जब जाएंगे तो उनके साथ घटना दुर्घटना होने का खतरा बना रहेगा । हमारा स्थानीय प्रशासन शिवराज सरकार से गुजारिश है कि इस ठेके पर तुरंत बातचीत करते हुए वहां से हटा दिया जाए। अन्यथा 24 घंटे बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पूरे जिले भर में चक्काजाम करते हुआ उग्र आंदोलन करेगी ।जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की रहेगी ।
रायसेन शहर में भी शासकीय स्वामी विवेकानंद डिग्री कॉलेज के सामने चक्काजाम रहेगा। शहर के अंदर प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा चल रही है । हम लोग नहीं चाहते किसी प्रकार का माहौल खराब हो ।इसीलिए आपसे ये निवेदन है कि आप इस बात को संज्ञान में लेते हुए तत्काल कार्रवाई करे हम लोग रायसेन में भी कल चक्काजाम करेंगे ।
कलेक्टर अरविंद दुबे को ज्ञापन देने वालों में विद्यार्थी परिषद के जिला सयोजक शुभम उपाध्याय, अश्वनी पटेल, गोलुनाथ योगी, शुभम बघेल, अमर चौधरी, पंकज चौरसिया, दीपेंद्र पटेल, सलोनी भदोरिया , वैशाली राय , नेना पंथी, छाया चक्रवर्ती, रोशनी, शिखा, मोना, प्रतिभा, इति बघेल, श्रद्धा पटेल, मुस्कान, प्रिया यादव, सिम्मी, ऋतु मालवीय, अंजलि सेन, शिखा राठौर, अंजलि मालवीय आदि छात्र एवं छात्रा रहे।

Related Articles

Back to top button