समय पर खाद नहीं खाद नहीं मिली तो करेगें बड़ा आंदोलन

खाद की मांग को लेकर दमोह कलेक्टर पर दृगपाल लोधी का तीखा व्यंग्यात्मक प्रदर्शन
ब्यूरो चीफ: भगवत सिंह लोधी
दमोह। जिले में लगातार खाद की कमी एवं कालाबाजारी को लेकर दमोह के युवाओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर अर्धनग्न प्रदर्शन करते हुए प्रशासन की नाकामियों को उजागर करते हुए तीखा व्यंगात्मक प्रदर्शन करते हुए कहा कि खाद को लेकर जिले के किसानो में आक्रोश व्याप्त है। कुछ ही दिन माह में खाद को लेकर तेन्दूखेड़ा दमोह में उग्र प्रदर्शन करते हुए चक्का जाम तक किया था गत दिनों जिला कलेक्ट्रट के सामने युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दृगपाल सिंह ने अर्धनग्न प्रदर्शन करते हुए कहा कि दमोह के विधायक जयंत मलैया राज्यमंत्री लखन पटेल, राज्यमंत्री धर्मेन्द्र लोधी, सांसद राहुल लोधी एवं हटा विधायक उमादेवी खटीक जब इतने नेतागढ़ भाजपा के इस जिले में है और किसान खाद के लिये परेशान हो रहा है तब यह एसी कमरो में बैठकर किसानों को आत्महत्या जैसे कदम उठाने पर मजबूर कर रहे है उन्होनें चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द ही खाद उपलब्ध नहीं कराई गई तो वह प्रत्येश ब्लाक पर आमरण अनशन करने मजबूर होगें न ही उनके साथ पहुंचे युवा जो गले में तखती टांगे हुए थे कि किसानों के शासन प्रशासन से कहां कि वह किसान है उनके पेट पर लात मत मारो इस प्रदर्शन में प्रमुख्य रूप से दृगपाल लोधी एवं नगर पालिका अध्यक्ष मनु मिश्रा, किसान कांग्रेस अध्यक्ष नितिन मिश्रा, पप्पू कुशवाहा, शैलेन्द्र सिंह, विक्की लोधी, वीर सिंह, महाराज सिंह, प्रमोद अहिरवार, खिल्लु ठाकुर, तरवर लोधी, पूरन सिंह, शहबाज खान, सुरेन्द्र लोधी, भीष्मनारायाण पटेल, बसंत राय, राजकुमार सिंह, विक्रम सिंह, अरविन्द सिंह सहित बड़ी संख्या लोग मौजूद रहें।



