मध्य प्रदेश
एकल अभियान रक्षा सूत्र कार्यक्रम सम्पन्न

रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
सांईखेड़ा । बुधवार को एकल अभियान अंचल नरसिंहपुर संच सांईखेड़ा के आचार्यों द्वारा निकट पुलिस थाना सांईखेड़ा में पहुंच कर सभी दीदी आचार्य द्वारा थाना प्रभारी विक्रमसिंह परमार एवं जितेंद्र सिंह, थाने के सभी मेंबर के साथ राखी बहनों द्वारा राखी बांधी गई और एकल अभियान के बारे में बताया गया। एकल जन जन का अभियान है इन शब्दों पर संच साईखेडा के समिति के संरक्षक सुनील राय ने प्रकाश डालते हुए अपना विषय रखा। समिति सचिव मालती दीदी, संच समिति से हरिगोपाल श्रीवास्तव, अभियान प्रमुख ओमप्रकाश मरावी, संच प्रमुख धर्मेंद्र लोधी, तेन्दुखेडा संच प्रमुख तेजराम, अशोक राजपूत, हरिशरण, प्राची, प्रियंका, अनीता, राजकुमार सभी आचार्य उपस्थित रहे।



