मध्य प्रदेश

प्रदेश के पहले निवेश प्रोत्साहन केंद्र का जबलपुर में हुआ शुभारंभ

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर। जिलों में निवेश प्रोत्साहन केंद्र खोलने के आदेश पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देशानुसार प्रदेश के पहले निवेश प्रोत्साहन केंद्र का बुधवार को शाम 5 बजे शुभारंभ कलेक्टर कार्यालय जबलपुर में किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान निवेश प्रोत्साहन केंद्र का शुभारंभ सांसद आशीष दुबे, विधायक अशोक रोहाणी, सुशील इंदु तिवारी, डॉ अभिलाष पांडे, संतोष वरकडे, जिला पंचायत अध्यक्ष आशा गोंटिया, भाजपा के नगर अध्यक्ष प्रभात साहू, कलेक्टर दीपक सक्सेना ने दीप प्रज्वलित कर किया । इस तरह से जिले में निवेश करने वाले सभी लोगों को सुविधा उपलब्ध होने के साथ साथ सरलता प्रदान होगी।

Related Articles

Back to top button