मां कर्मा देवी जयंती पर सिलौंडी, नेगाई में निकली विशाल शोभायात्रा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। सिलौंडी और नेगाई में साहू समाज द्वारा मां कर्मा देवी जयंती बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथम मनाई गई । इस अवसर पर विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
शोभायात्रा की शुरुआत सिलौंडी के शिव मंदिर झंडा चौक से हुई, जो सोसायटी मार्ग होते हुए बस स्टैंड, शिव चौक और मुख्य मार्ग से होकर नेगाई स्थित खेरमाता मंदिर तक पहुंची । पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ जयकारे लगाए और मां कर्मा देवी की आराधना की।
शोभायात्रा में साहू समाज की बड़ी संख्या में महिलाएं, वरिष्ठजन, युवा और बच्चों की भागीदारी रही। भक्ति गीतों और जयघोषों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा रहा ।
समापन अवसर पर मां कर्मा देवी के जीवन और उनके सामाजिक कार्यों को याद किया गया । वक्ताओं ने बताया कि मां कर्मा देवी साहू समाज की आराध्य देवी हैं और भगवान श्रीकृष्ण की महान भक्त मानी जाती हैं । उनका जन्म वर्ष 1615 में राजस्थान के नागौर जिले के कलवा गांव में हुआ था । उन्होंने अपना पूरा जीवन भक्ति और समाज सेवा में समर्पित कर दिया तथा दीन-दुखियों की सेवा को ही अपना धर्म माना।
बता दें मां कर्मा देवी जयंती चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को मनाई जाती है । इस दिन उनकी पूजा-अर्चना करने से भगवान श्रीकृष्ण की कृपा प्राप्त होती है और समाज में शांति व समृद्धि का संदेश मिलता है ।
इस दौरान सिलौंडी सरपंच पंचों संतोष कुमार, पूर्व सरपंच गणेश साहू, सुशील साहू, जगन साहू, सेवा राम साहू, डॉ. मनमोहन राय, प्रह्लाद सेन, अशोक साहू, अजीत साहू, नितिन साहू, सचिन साहू, प्रदीप साहू, शुभम साहू, विकेश साहू, शंकर लाल साहू घाना, संतोष साहू, कोठी राम साहू, रामबिहारी साहू सहित साहू समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


