मध्य प्रदेश
गर्ल्स स्कूल रोड से हटाया गया अतिक्रमण

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । नगर की एक मात्र एमएलबी गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल की बाउंड्री से लगकर अस्थाई रूप से लगाई जा रही दुकानों के कारण छात्राओं को आवागमन में असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा था, जिसको देखकर प्राचार्य एवं बीईओ राजेंद्र श्रीवास्तव के निर्देश पर पुलिस की मौजूदगी में उक्त अस्थाई अतिक्रमण को हटाया गया जिससे आवागमन सुलभ हो सका।
आपको बता दें कि बस स्टैंड से गर्ल्स स्कूल तक जो सड़क है उसके एक तरफ स्कूल की बाउंड्री है तो दूसरी तरफ सिविल अस्पताल की जहां पर लोग अस्थाई रूप से तंबू बरसाती तानकर विभिन्न प्रकार के व्यापार कर रहे थे जिससे आवागमन में छात्राओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।अतिक्रमण हटाने के साथी चेतावनी दी गई है कि यदि पुनः इस तरह से दुकान लगाई गई तो उनके सामान जप्ती की कार्रवाई की जाएगी।



