मध्य प्रदेश

स्टेट हाइवे पर शव रखकर चक्काजाम, एक्सीडेंट में मौत, पुलिस की कार्यवाही से नाराज

सिलवानी । राजमार्ग 44 गैरतगंज गाडरवारा के जमुनिया में गुरुवार की दोपहर एक्सीडेंट में घायल की इलाज के दौरान मौत होने पर पुलिस द्वारा कार्यवाही नहीं किए जाने से नाराज परिजनों एवं ग्रामवासियों ने सड़क पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्राप्त जानकारी अनुसार एक सप्ताह पूर्व जमुनिया घाट पर यशवंत अहिरवार पिता हीरालाल अहिरवार उम्र 32 साल निवासी महगवां तहसील गैरतगंज को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार कर घायल कर दिया। जिसे गंभीर अवस्था में भोपाल रैफर किया गया था। जिसकी गुरुवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने बताया घटना के तत्काल बाद ही सिलवानी थाने में एफआईआर हेतु आवेदन दिया गया था और उसके लगातार तीन बार थाने जाकर एफआईआर हेतु निवेदन किया गया पुलिस द्वारा कार्यवाही नहीं की गई और आज बलवंत अहिरवार की मौत हो गई। बताया जाता हैं कि मृतक यशवंत अहिरवार के दो पुत्र और एक पुत्री है।
चक्काजाम की खबर लगते ही सिलवानी पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया और ग्रामीणों को समझाने और आश्वाशन के बाद तीन घंटे में चक्काजाम समाप्त हुआ। इस दौरान राजमार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई।

Related Articles

Back to top button