धार्मिक

नर्मदा प्रतिमा की स्थापना नई बस्ती हुई

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । उमरिया पान एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े हर्ष उल्लास के साथ नर्मदा जयंती मनाई गई । उमरियापान के नई बस्ती मोहल्ले में मां नर्मदा मैया की प्रतिमा का पूरे विधि विधान से स्थापना किया गया । तत्पश्चात नई बस्ती स्थित मां नर्मदा मैया की पूजा अर्चन के साथ कन्या भोज एवं विशाल भंडारा का आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा किया गया । इसके बाद मां नर्मदा की प्रतिमा नई बस्ती से ढोल नगाड़े के साथ बावली हनुमान मंदिर, न्यू बस स्टैंड, अंधेरी बाग तिराहा , झंडा चौक से होते हुए ग्राम हरदी स्थित नर्मदा नहर में प्रतिमा का विसर्जन किया गया । अल सुबह से ही महिलाएं पुरुषों के द्वारा नर्मदा नहर मैं स्नान करना शुरू कर दिया सुबह से महिलाएं के द्वारा मां नर्मदा जयंती के अवसर पर उमरियापान स्थित नर्मदा नहर में दीपदान कर पूजन अर्चन कर नर्मदा नहर हरदी में नर्मदा प्रतिमा का विशेष पूजन कर प्रसाद ग्रहण किया । नर्मदा दाएं तट नहर हरदी मैं सुबह से ही विशाल भंडारा का आयोजन किया जा रहा है और देर शाम तक मां नर्मदा मैया का भंडारा चलता रहा। श्रद्धालुओं द्वारा प्रसाद ग्रहण कर मां नर्मदे हर के जय कारे लगाते रहे ।

Related Articles

Back to top button