यात्री बस डंपर से बचने के चक्कर में सड़क से उतारी, चार यात्री घायल
सिलवानी । सोमवार को राजमार्ग 15 सिलवानी सागर मार्ग पर नकटी नदी के पास एक यात्री बस तेज रफ्तार आ रहे डंपर से बचने के चक्कर में सड़क से उतरकर पेड़ से टकरा गई। घटना मेें चार यात्री घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और घायलों को एम्बुलैंस से सिविल हाॅस्पिटल सिलवानी लाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार द्वारकाधीश बस क्रमांक एमपी 15 जेडडी 7481 बरेली से सागर जा रही थी। सिलवानी बस स्टैण्ड से 4 बजे रवाना हुई थी। नकटी नदी के पहले सियरमऊ की ओर से आ रहे तेज रफतार डंपर से बचने के चक्कर में सड़क से उतरकर अनियंत्रित होकर पेड से टकराकर झुक गई, जिससे बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। यात्रियों ने बताया कि बस में 35-40 यात्री सवार थे।
घटना की सूचना मिलते ही टीआई डीपी सिंह मौके पर पहुंचे और घायल लक्ष्मीबाई पति राकेश प्रजापति उम्र 36 साल, राकेश प्रजापति पिता मूलचंद उम्र 37 साल, रामजी प्रजापति पिता मटटूलाल उम्र 36 साल तीनों निवासी मरखेडा गुलाब तह. बेगमगंज, हरिसिंह आदिवासी पिता उत्तमसिंह उम्र 38 साल निवासी सांबली घायल हो गए जिन्हें टोल प्लाजा की एम्बुलैंस वाहन से सिविल हाॅस्पिटल सिलवानी लाया गया, जहां डाॅ. आरएस पटेल एवं स्वास्थ्य अमले द्वारा इलाज किया जा रहा है।



