कृषि

सरकार द्वारा खरीदी मूंग का भुगतान नही होने से किसान आर्थिक संकट में

रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साईखेड़ा । साईंखेड़ा एवं आसपास क्षेत्रों के किसानों को एक माह से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी सरकार द्वारा खरीदी मूंग का भुगतान अभी तक नहीं हुआ है।
किसान अपने घर के जेवर गिरवी रख कर धान फसल में खाद दवाईयां घर का खर्च चलाने को ब्याज पर रूपये लेने को मजबूर है। साईखेड़ा एवं आसपास क्षेत्रों के किसानों की सहकारी समिति द्वार मूंग खरीदी की गई थी बहुत से किसानों को अपनी उपज की मूंग बेंचें करीब एक माह से जादा समय बीत गया है पर किसानों के बैंक खातों मैं रूपये नहीं आये है जहां अब किसानों को आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है वहीं किसान धान फसल में खाद दवाईयो डालने के लिए के लिये घर के जेवर गिरवी रखा रहा है। वहीं किसानो को अपनी धान की फसल मैं खाद दवा डालना हैऔर रक्षाबंधन का त्योहार भी आ गया है आर्थिक स्थिति भी किसान की डगमगा गई है वहीं किसान बहुत ही हैरान परेशान है ब्याज पर रुपया लेकर अपना घर का खर्च चला रहें है आखिर किसानो की खबर कोई नहीं ले रहा है पर शासन प्रशासन के अधिकारी इस ओर ध्यान ही नहीं दे रहे। किसान फिर परेशान हैं आखिर कहां गये वह जनप्रतिनिधि मंचों से जो अपने आप को किसानों का हितेषी किसान बेटा कहते थे क्या सिर्फ भाषण तक ही सीमित हैं आखिरकार किसानों को मूंग का पेमेंट दिलाने में क्यों नहीं आगे आ रहे है। जिला कलेक्टर एवं प्रशासन से सीधा सवाल आखिर कब होगा किसान की मूंग फसल का पेमेंट ?

Related Articles

Back to top button