बिजली ट्रांसफार्मर की बढ़ती मांग एवं जले हुए उपकरण के सुधार को लेकर किसानों ने सौंपा ज्ञापन

ब्यूरो चीफ ; मनीष श्रीवास
जबलपुर। सिहोरा ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ती विद्युत अव्यवस्था सहित ट्रांसफार्मर को लेकर किसानो ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्युत वितरण केन्द्र के आने वाले क्षेत्र ग्राम भीखाखेड़ा निपनिया में 9 अप्रैल को कृषि ट्रांसफार्मर जल गया था । जिसकी शिकायत विद्युत मंडल सरौली में की गई। 10 अप्रैल को विद्युत मंडल सिहोरा में इसकी जानकारी अवगत कराने पर भी आज दिनांक तक ट्रांसफार्मर नहीं बैठाला गया। जिससे खेतों में किसान भाईयों की उड़द मूंग की फसले सूखकर खराब न हो उसकी तुरन्त व्यवस्था की जाए। साथ ही अधिक किसान भाईयों ने बोवनी कर दी है लेकिन विद्युत आपूर्ति के कारण खेतों में पानी नहीं चल पा रहा हैं।
विद्युत विभाग के ढीले ढाले इस रवैये के कारण ग्राम भीखा खेड़ा, प्रतापपुर, सरौली, मझगवां, नुंजी नुंजा के किसान भाईयों को बहुत ही परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
इस समस्या के चलते काफी संख्या में किसान भाई सिहोरा पहुंचकर विद्युत कार्यालय में जाकर ज्ञापन सौंपा। वहीं जल्द से जल्द अप्रैल माह में ही ट्रांसफार्मर बैठाने की मांग की। विद्युत विभाग के जेईई ने रविवार को ट्रांसफार्मर बैठाने का आश्वासन दिया है।
इस अवसर पर जितेन्द्र कुमार कुर्मी ओबीसी, संत कुमार पटेल, दिलीप पटेल, सुनील विश्वकर्मा, प्रकाश पटेल, राजेन्द्र पटेल, धर्मेन्द्र पटेल, मोहन पटेल, विपिन पटेल, अमन पटेल ,राहुल पटेल, भरत पटेल, रंजीत पटेल, शुभम पटेल सहित अन्य किसान साथी इस दौरान उपस्थित रहे।



